समाचार एवं घटनाएँ
शीघ्र ही आनेवाला है
तीर्थ विकास भवन
ट्रस्ट ने तीर्थ यात्रियों की सुविधा व परिक्रमा मार्ग की देखरेख को ध्यान में रखकर यहाँ तीर्थ विकास भवन का निर्माण किया है, इस तीन मंजिला भवन में 55 कमरे, एक बड़ा  तथा 6 छोटे हाल, एक संत निवास, भोजनालय, भंडारघर एवं पृथक से वाहन चालकों  के रहने की व्यवस्था है । यहाँ बच्चों के लिए आधुनिक पार्क एवं वाहन ठहराने का अच्छा प्रबंध है । भवन के सभी कमरों में इंटरकॉम की सुविधा है तथा गैस प्लांट के माध्यम से गरम पानी की व्यवस्था की गई है । भवन के 20 कमरे वातानुकूलित है एवं निर्वाध विद्युत व्यवस्था के लिए तीन अतिरिक्त जनरेटर लगाये गए ।  भवन के अन्दर सुंदर पर्यावरण हेतु लगभग 2000 विभिन् प्रकार के पौधे लगाये गए है तथा वर्षा जल के संचयन हेतु चार "वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट" लगाये गए हैं ।