समाचार एवं घटनाएँ
शीघ्र ही आनेवाला है
लक्ष्य एवं उद्देश्य

तीर्थ विकास ट्रस्ट के लक्ष्य एवं उद्देश्य इस प्रकार है:-  

1.  श्री गोवर्धन व अन्य तीर्थ स्थानों में देश की सांस्कृतिक विरासत  का संरक्षण /परिक्षण, उन पर  ऐतिहासिक व सांस्कृतिक तथ्यों पर शोध कार्य करना व ऐसे कार्य को बढावा देना।   

2. मानसी गंगा को सतत प्रवाही बनाना, ताकि उसका पवित्र जल आचमन के योग्य पवित्र एवं स्वच्छ बना रहे।

3. आवश्यक होने पर मानसी गंगा के घाटों का पुननिर्माण एवं श्री गोवर्धन जी के परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले कुंडों, सरोवरों व घाटो का जीर्णोद्वार  करना ।

4. श्री गोवर्धन जी के तीर्थ के सारे परिक्रमा मार्ग पर सुविधा हेतु स्वच्छता, पथ-प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था, मार्ग की सुरक्षा, विश्रामस्थल एवं सुलभ शौचालयों का निर्माण कराना ।  

5. श्री गोवर्धन तीर्थ के परिक्रमा मार्ग की सड़कों को स्वच्छ एवं पैदल यात्रियों की सुविधा योग्य बनाना ।

6. श्री गिरिराज जी के महात्म को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आवश्यक साहित्य एवं प्रचार सामग्री मुद्रित व प्रसारित कराना ।

7. जन-साधारण की चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सालय व डिस्पेंसरियों का निर्माण एवं संचालन।  

8. पुस्तकालयों एवं वाचनालयों की स्थापना एवं संचालन।

9. श्री गोवर्धन एवं अन्य तीर्थ स्थलों पर सार्वजनिक धर्मशाला, विश्रामालय तथा यात्रियों के लिए इसी प्रकार की स्थायी/अस्थायी व्यवस्था करना।

10. तीर्थ स्थलों के निवासियों के लाभार्थ शिक्षा, तकनीकी  एवं रोजगारपरक  बहुउद्देश्यीय शिक्षा के प्रसार हेतु प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना व संचालन करना। आवश्यकता के अनुसार इन केन्द्रों को संस्थान, कॉलेज आदि के रूप में विकसित करना एवं उनका संचालन करना।

11. गौओं की सेवा हेतु गोशालाओं, गोसदनों आदि की स्थापना, संचालन करना तथा बाहरी गोशालाओं को सहायता प्रदान करना।