महिला सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र
![]() |
| ट्रस्ट ने गोवर्धन जैसे उपेक्षित एवं पिछड़े क्षेत्र को समुचित विकास में योगदान देने का भी संकल्प लिया हुआ हैं । इसी संकल्प की पूर्ति हेतु ट्रस्ट ने यहॉं के छात्र–छात्राओं, बेरोजगार युवक–युवतियों व महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए जिससे न केवल वे स्वयं के अपितु अपने परिवार व समाज के विकास में योगदान दे सकें । इसे मूर्त रूप देने के लिए सर्व प्रथम महिलाओं, छात्राओं एवं गृहणियों के लिये "महिला सिलाई –कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र" का 16 जुलाई 2003 को शुभारम्भ किया गया । प्रशिक्षण हेतु आवश्यक उपकरणों एवं सिलाई मशीनों, कढ़ाई मशीनों, पीको मशीन, आवश्यक फर्नीचर आदि की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की गई । इस केन्द्र में तीन बैचॉ में प्रशिक्षण दिया जाता है और कोर्स की अवधि छः माह व एक वर्ष है । केन्द्र में अब सॉफ्ट–टॉयज बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाना शुरू किया गया है । इस केन्द्र से अभी तक सैकड़ों छात्राओं / महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, इस समय 180 छात्रायें यह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है । यह प्रशिक्षण उनके स्वावलम्बन की दिशा में बहुत उपयोगी रहा है । |
