समाचार एवं घटनाएँ
शीघ्र ही आनेवाला है
कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र
 
समय की मांग को देखते हुये, इस पिछड़े क्षेत्र में ट्रस्ट ने अत्याधुनिक शिक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र खोलकर छात्र छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना भविष्य निखारने का अवसर उपलब्ध कराया है ।  छात्र-छात्राओं को अलग–अलग एवं उच्च स्तरीय कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिये ट्रस्ट ने तीन कम्प्यूटर केन्द्र खोले है
  • श्री रतन लाल फूलकटोरी बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र फॉर गर्ल्स
  • श्री रतनलाल फूलकटोरी बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र फार बॉयज
  • DOEACC का 'O' लेवल (level) कम्प्यूटर केन्द्र जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है       

बेसिक कम्प्यूटर केन्द्रों का शुभारम्भ 16 मई 2004 में हुआ । इन केन्द्रों में प्रशिक्षण 4 बैचों में दिया जाता है जो प्रात: 8.30 से सायं 5.00 बजे तक चलता है । प्रत्येक बैच 2 घंटे की अवधि के होते है तथा एक बैच में 40 विद्यार्थी  प्रशिक्षण ले सकते है । सम्पूर्ण छात्र छात्राओं को बेसिक कम्प्यूटर के अन्तर्गत कम्प्यूटर फन्डामेण्टल, कम्प्यूटर का इतिहास, एम0 एस0 आफिस, डाटाबेस मैनेजमैन्ट, सिस्टम बेसिक प्रोग्रामिंग एवं इन्टरनेट का आरंभिक ज्ञान दिया जाता है । वर्तमान में बेसिक कम्प्यूटर कोर्स करने वाले छात्र–छात्राओं की मिली जुली संख्या 600 है और सैंकड़ों छात्र–छात्रायें इन प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य संवार चुके है ।       

प्रशिक्षणार्थियों  के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने प्रयास कर DOEACC (भारत सरकार) से मान्यता प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की  है । अब गोवर्धन एवं आस–पास के गॉंवों के छात्र छात्राओ को अपने घर से ही बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के यह O- लेवल कोर्से कर सकते है तथा अपना भविष्य संवार सकते हैं ।    

तीर्थ  विकास ट्रस्ट "ओ" लेवल केन्द्र का शुभारम्भ 13 नवम्बर 2005 में हुआ था  । इस केन्द्र में भी अन्य केन्द्रों की तरह 4 बैचों में प्रशिक्षण   दिया जाता है । प्रत्येक बैच की अवधि 2 घण्टे होती है । प्रथम बैच प्रात: 8.30 से 10.30 तक लड़कियों का बैच है तथा अन्य तीन बैच लड़कों  के हैं ।            

इस केन्द्र में 55 कलर P-IV कम्प्यूटर लगे हैं तथा  शिक्षण  के लिए O. H. P.  का प्रयोग किया जाता है । परीक्षार्थियों के लिए दैनिक रूप से इन्टरनैट एवं प्रिन्टआउट लेने की सुविधा उपलब्ध है । अभी तक लगभग 1082 छात्र छात्रायें इस केन्द्र से कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं ।  यह संख्या "ओ" लेवल प्रशिक्षण के अतिरिक्त है ।